बॉयफ्रेंड के साथ कृति की दिवाली पार्टी, फैंस पूछ रहे- शादी कब?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं

कृति का नाम अक्सर यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जोड़ा जाता रहा है. फैंस ने दोनों को कई मौकों पर साथ में पार्टीज और वेकेशन एन्जॉय करते देखा है

हाल ही में दिवाली के अवसर पर कृति ने अपने rumored बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग जश्न मनाया. इस मौके की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं

 तस्वीरों में कृति और कबीर एक दूसरे के साथ पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की मुस्कान साफ बता रही है कि वे एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं

तस्वीरों में यह भी देखा गया कि कबीर ने कृति के परिवार के साथ भी पोज दिए. इससे यह साफ हो गया है कि कबीर को कृति के माता-पिता ने भी स्वीकार कर लिया है

फैंस का मानना है कि कृति और कबीर का रिश्ता अब ऑफिशियल हो चुका है

दिवाली सेलिब्रेशन में कृति रेड कलर के सूट में स्टनिंग नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को ओपन हेयर और लाइट मेकअप के साथ कंप्लीट किया

जानकारी के अनुसार, कबीर बहिया क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के भी खास दोस्त हैं और बिजनेस में काफी सक्सेसफुल माने जाते हैं