सलमान खान काला हिरण केस में बड़ा मोड़, हाईकोर्ट जज ने खुद को किया अलग

जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू ने काला हिरण शिकार मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया है.

अदालत ने कहा है कि अब इस मामले की सुनवाई कोई दूसरी बेंच करेगी और केस को उसी के सामने पेश किया जाएगा.

यह केस साल 1998 का है, जब 'फिल्म हम साथ-साथ है' की शूटिंग के दौरान  सलमान पर दो काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था.

ट्रायल कोर्ट ने सलमान खान को दोषी ठहराते हुए 5 साल की सजा और 25 हजार रुपये जुर्माना सुनाया था.

इस मामले में सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया था.

सलमान खान ने अपनी सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर कर रखी है.

राज्य सरकार ने सह-आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती देने के लिए अदालत में विशेष अनुमति याचिका दायर की है.

दोनों पक्षों की अपीलों को एक साथ सुनवाई के लिए रखा जाना था. सलमान की ओर से अपीलों को एक साथ जोड़ने के लिए ट्रांसफर पिटीशन दायर की गई थी.

जस्टिस संधू के अलग होने के बाद अब नई बेंच इस हाई-प्रोफाइल केस की अगली सुनवाई की तारीख तय करेगी.