मनीषा रानी का नया घर हुआ तैयार, फैन्स को दिखाया मुंबई का नजारा
बिहार की मनीषा रानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर खास मुकाम हासिल किया है
सोशल मीडिया पर भी मनीषा का जबरदस्त फैनबेस है. अब मनीषा ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा सपना पूरा कर लिया है. उन्होंने मुंबई में अपना नया घर खरीद लिया है
मनीषा ने मुंबई के एक पॉश इलाके में 3BHK फ्लैट लिया है. हाल ही में उन्होंने अपनी घर की बालकनी से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें मुंबई का शानदार नजारा दिख रहा है
हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि यह फोटो उनके नए घर की है या मौजूदा फ्लैट की, लेकिन फैन्स का मानना है कि यह उनके ड्रीम हाउस की पहली झलक है
कुछ समय पहले मनीषा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नए घर के इंटीरियर वर्क की झलकियां साझा की थीं
बताया जा रहा है कि मनीषा ने इस घर का इंटीरियर खुद डिजाइन करवाया है. उन्होंने क्लासिक और मॉडर्न लुक का बेहतरीन मिश्रण रखा है
फैन्स अब बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब मनीषा अपने नए घर में गृहप्रवेश की झलक शेयर करेंगी
मनोरंजन जगत में मनीषा रानी का यह नया कदम उनके करियर के एक और नए अध्याय की शुरुआत है, और फैन्स को यकीन है कि आने वाले दिनों में मनीषा और भी ऊंचाइयां छूने वाली हैं