हम किसान के बच्चे हैं, हमे नहीं पता पैसों को कहा इंवेस्ट करना चाहिए, मिका ने हेटर्स को दिया जवाब
मीका सिंह अपने बिंदास लाइफ के लिए चर्चा में बने रहते है, ऐसे में उन्होंने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है.
इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो 99 घर और 100 एकड़ जमीन के मालिक हैं.
इंटरव्यू में मीका आगे कहा की उनमें से कुछ छोटे है, कुछ बड़े है, कुछ काफी महंगे है और कुछ गांव में हैं. लेकिन मुद्दा ये नहीं है.
कई लोग मुझसे प्यार करते हैं और कुछ लोग ऐसे भी है जो मुझे गालियां देते हैं. उन सभी का कहना है की मेरी शादी नहीं हुई है तो कौन ही ये सब संभालेगा?
मीका ने आगे बताते हुए कहा, हम किसान के बच्चे हैं, हम ये नहीं जानते की कहां पैसे इंवेस्ट करना हैं और कहा नहीं.
मेरे दादाजी कहते थे कि जमीन कभी धोखा नहीं देती है, इसलिए हमने जितना भी पैसा कमाया है सब प्रॉपर्टी में ही इंवेस्ट कर दिया.
सभी को यही लगता था कि 20 लड़कियों के साथ नाचता है, तो उन्हीं पर पैसे बर्बाद करता है. आप चाहते हैं कि मीका 20 लड़कियों के साथ नाचे और उन पर पैसे खर्च करे.
अपने 99 घरों को लेकर मीका कहते हैं कि जिंदगी में यही है जो आपके पास सुरक्षित चीज है और ये सभी के पास होनी चाहिए.
कई सिंगर्स के पास बहुत पैसा है. लेकिन वो बिना वजह के चार्टर्ड प्लेन में घूमते हैं, गुच्ची वुच्ची पहनते हैं. लेकिन मैं कहता हूं कि पैसे खर्च करो, बर्बाद नहीं.