Shahid Kapoor और  Mira Kapoor की शादी को  हुए 10 साल, एनिवर्सरी पर लिखा खास पोस्ट 

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को 10 साल हो गए हैं. कपल ने साल 2015 में 07 जुलाई को एक-दूजे का हाथ थामा था.

एक दशक के इस साथ का शाहिद और मीरा ने जश्न मनाते हुए कुछ पुरानी यादें तस्वीरों के माध्यम से ताजा की हैं.

मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और इसके साथ लिखा है, 'दस साल बाद भी तुम वैसे ही हो और हमेशा रहोगे. तुम और मैं और अब हम'.

शाहिद और मीरा,  दो बच्चों के माता-पिता हैं.  कपल के एक बेटी मीशा है और एक बेटा जैन है.

शेयर की गई तस्वीर में शाहिद बच्चों को गोद में लिए नजर आ रहे हैं.

शाहिद कपूर और मीरा के स्पेशल दिन पर नेटीजनस बधाईयां दे रहे हैं. साथ ही कई सेलेब्स ने भी विश किया है.  

दीया मिर्जा ने रिएक्ट करते हुए हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं और  कियारा आडवाणी ने भी रिएक्शन दिया है.

मीरा राजपूर के देवर और एक्टर ईशान खट्टर ने भी  'हैप्पी 10 फैम' लिखा है.

इसके अलावा यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं.  एक यूजर ने लिखा, 'आप फेवरेट कपल हो, सालगिरह पर बधाई'.  एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों की जोड़ी जबर्दस्त है'.