क्या आप तैयार हैं 2026 में थिरकने के लिए? सुनें ये हिट पार्टी सॉन्ग्स

साल 2025 के आखिरी दिन और नए साल का खुली बांहों से स्वागत करने के लिए पूरी दुनिया तैयार है

जश्न का यह माहौल संगीत के बिना अधूरा है. इसलिए हम आपके लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के ऐसे गानों की खास प्लेलिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें सुनते ही कदम थिरकने लगेंगे

 'ये जवानी है दीवानी' भले ही साल 2013 में रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म का गाना 'बदतमीज दिल' आज भी पार्टी एंथम बना हुआ है, जिसे सुनने के बाद पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं

 दूसरे नंबर पर आता है राशा थडानी की फिल्म 'आजाद' का आइटम नंबर 'उई अम्मा'. गाने के लिरिक्स से लेकर म्यूजिक तक पार्टी में जान डालने के लिए काफी है

तीसरे नंबर पर है साल 2018 में रिलीज हुई रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिम्बा' का गाना 'लड़की आंख मारे,' जो आज भी हर पार्टी की शान बना हुआ है

इसके अलावा, धुरंधर फिल्म का गाना 'एफए9एफएल', 'नैना लड़ांवा'; विक्की कौशल की फिल्म 'बेड न्यूज' का 'तौबा-तौबा'; 'हाउसफुल-5' का 'लाल परी'; पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का 'कतल'; माधुरी दीक्षित का गाना 'घाघरा' भी पार्टी के लिए बेस्ट सॉन्ग हैं

अगर आप हॉलीवुड गानों के शौकीन हैं तो अपनी प्लेलिस्ट में अमेरिकी सिंगर का 'अपटाउन फंक', ब्रिटिश गायिका लॉरेन बेनेट और अमेरिकी निर्माता गूनरॉक का 'पार्टी रॉक एंथम-एलएमएफएस'और डीजे स्नेक का 'टर्न डाउन फॉर व्हाट' जैसे सुपरहिट सॉन्ग सुन सकते हैं