आर्यन खान की पहली सीरीज़ ने मचाया धमाल, एक साथ जीते अवॉर्ड
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी मेहनत के बलबूते पर हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है
अब उनकी विरासत को उनके बेटे आर्यन खान आगे ले जा रहे हैं और उनकी पहली ही ऑरिजनल सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को एक नहीं, बल्कि चार अवॉर्ड मिले हैं
गौरी खान ने अपना इंस्टाग्राम अपडेट किया है और अपने बेटे की सक्सेस को फैंस के साथ शेयर किया है. पोस्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को चार अवॉर्ड मिले हैं
आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई थी. पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेडे ने सीरीज के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था
समीर वानखेड़े का आरोप था कि सीरीज के जरिए उनकी छवि को खराब करने का काम किया जा रहा है और सीरीज में उनका किरदार गलत तरीके से चित्रित किया गया है
ये सीरीज बॉलीवुड के अंदर की बातों को दिखाती है, जिसमें नेपोटिज्म, ड्रग्स, ब्लैक मनी और अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन को व्यंग के साथ पर्दे पर दिखाया गया है
सीरीज को रिलीज के साथ ही सफलता मिली और सीरीज ने नेटफ्लिक्स के टॉप 10 सीरीज में अपना दबदबा कायम किया
आर्यन खान सीरीज बनाने के अलावा, वे खुद का लग्जरी ब्रांड डी'यावोल भी चलाते हैं. डी'यावोल के लग्जरी परफ्यूम और हुडी का कलेक्शन सबसे ज्यादा बिकता है