पर्दे पर वीरता की कहानी, ‘120 बहादुर’ रिलीज पर मिला स्टार्स का प्यार

फरहान अख्‍तर के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि उनकी फिल्म '120 बहादुर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है

फिल्म की स्क्रीनिंग भी बॉलीवुड स्टार्स के लिए रखी जा चुकी है, लेकिन एक्टर की असली परीक्षा आज है. उनकी फिल्म रिलीज के दिन फराह खान और काजोल ने एक्टर को शुभकामनाएं दी हैं

फराह खान ने फरहान अख्तर को फिल्म के लिए शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट शेयर किया है और फैंस से भी अपील की है कि वे फिल्म देखने जरूर जाएं

 उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, "120 बहादुर आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, फिल्म की सफलता की कामना करती हूं. दर्शक फिल्म को जरूर देखने जाएं और फिल्म को ढेर सारा प्यार दें"

वहीं काजोल ने भी अपनी इंस्टास्टोरी पर लिखा, "सही कहानी को लोगों के सामने लाना, फिल्म की पूरी टीम को फिल्म के लिए दिल से बधाई"

एक्टर रणदीप हुड्डा ने फिल्म की तारीफ कर पोस्ट लिखा था. उन्होंने लिखा, "वाह, क्या कहानी है और वो भी इतनी अच्छी तरह से. बंधन, त्याग और अदम्य साहस की एक बेहद मार्मिक फिल्म। फरहान अख्तर और बाकी सभी बेहतरीन कलाकारों को सलाम. 'दादा किशन की जय,' टीम को बधाई"

बता दें कि '120 बहादुर' भारत और चीन के 1962 के युद्ध पर आधारित है, जिसमें 13वीं कुमाऊं रेजिमेंट ने रेजांग ला पर बर्फीले मौसम में 3000 से अधिक चीनी सैनिकों का सामना किया था