पुष्पा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया और इस मूवी में विलेन की भूमिका निभाई फहाद फासिल ने निभाई थी.
फहाद फासिल ने अपने दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया और उनके किरदार की जमकर तारीफ की थी.
वैसे फहाद फासिल आमतौर पर सोशल मीडिया से दूर रहते हैं और पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं.
हाल ही में फहाद फासिल को कीपैड वाले मोबाइल फोन के साथ देखा गया और यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
यह साधारण कीपैड फोन नहीं, बल्कि बेहद लग्जरी Vertu ब्रांड का Ascent Retro Classic Keypad Phone था.
फहाद के हाथ में नजर आया फोन Vertu कंपनी का Ascent Retro Classic Keypad Phone बताया गया है.
इस फोन की कीमत है 11,920 अमेरिकी डॉलर है और भारतीय करेंसी में ये करीब 10 लाख रुपये का आता है.
फोन में कीपैड होने के बावजूद इसका डिज़ाइन काफी प्रीमियम है. Vertu अपने लग्जरी फोन के लिए जाना जाता है.
यह फोन साल 2008 में लॉन्च हुआ था यानी ये मॉडल अब करीब 17 साल पुराना हो चुका है.
Vertu की वेबसाइट पर यह फोन अब आउट ऑफ स्टॉक दिख रहा है लेकिन इसके बावजूद इसकी डिमांड आज भी बनी हुई है.