Rakul Birthday:18 की उम्र में एक्टिंग डेब्यू, जानें राकुल प्रीत सिंह की बॉलीवुड जर्नी
राकुल प्रीत सिंह फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक के अंदर ही पॉपुलर होने वाली अभिनेत्रियों में शुमार हैं.
राकुल प्रीत सिंह को बॉलीवुड में पॉपुलैरिटी यारियां फिल्म से मिली. इस फिल्म के बाद वे रातोंरात स्टार बन गई थीं.
एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बहुत पहले ही कर ली थी. उन्होंने गिल्ली फिल्म से अपना करियर 2009 में ही शुरू कर दिया था.
साउथ में 5 साल काम करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपना कदम रखा और पहली फिल्म से ही लोगों के दिलों में छा गईं.
बॉलीवुड में तो अच्छी फिल्में मिलने ही लगीं साथ ही साउथ में भी उनका जलवा दिखने लगा. वे महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, राम चरण, अल्लू अर्जुन और रवि तेजा जैसे बड़े स्टार्स संग काम कर चुकी हैं.
उनका जन्म साल 1990 में नई दिल्ली में एक पंजाबी-सिख फैमिली में हुआ था. राकुल के पिता इंडियन आर्मी में अफसर थे.
एक्ट्रेस पढ़ाई में काफी शार्प थीं और उन्होंने मैथमैटिक्स में डिग्री ली है.
राकुल प्रीत सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में सारी सीक्वल फिल्में हैं. इसके अलावा उनके पास अभी पति पत्नी और वो 2 फिल्म भी है.
वे कमल हासन के अपोजिट इंडियन 3 में नजर आएंगी वहीं दूसरी तरफ वे अजय देवगन के अपोजिट दे दे प्यार दे 2 में दिखाई देंगी.