रश्मिका ने रचा ली गुपचुप सगाई, ये एक्टर है दुल्हा, जल्द हो सकती है शादी

रश्मिका मंदना साउथ सिनेमा की  पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक है, जिनको लेकर ये खबर है कि उन्होंने गुपचुप सगाई कर ली है.

मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार, काफी समय से रश्मिका एक्टर विजय देवरकोंडा को डेट कर रही है. हालांकि दोनों अपने इस रिलेशन को खोलना नहीं चाहते.

हाल ही में रिलीज हुई रश्मिका की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के सक्सेस इवेंट पर फैंस को कुछ ऐसा देखने को मिला जिनसे सभी का दिल गदगद हो गया.

दरअसल इवेंट के समय विजय ने फुल सपोर्ट किया, यही नहीं बल्कि वो रश्मिका के हाथों को किस करते हुए भी नजर आए.

ये पहली बार था जब विजय ने रश्मिका के लिए अपना प्यार पब्लिकली जाहिर किया है, जिसके बाद दोनों ब्लश करते हुए दिखाई दिए.

दोनो का ये प्यार भरा लम्हा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसको लेकर फैंस का कहना कि इससे दोनों की वेडिंग न्यूज कंफर्म हो गई.

वहीं वायरल हो रहे दोनों के इस लम्हें को देख कई फैंस खुशी के मारे झूम रहे है. कई लोग शादी को लेकर भी एक्साइटेड हैं.

फिलहाल रश्मिका और विजय दोनों ने ही इस बात को लेकर चुप्पी साधी हुई है.

इसके पहले  2018 में, रश्मिका ने कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी के साथ अपनी सगाई तोड़ ही थी, जिसका कारण उन्होनें दोनों के बीच असमानता बताया था.