रणवीर, माधवन, संजय दत्त एक फ्रेम में,‘धुरंधर’ ट्रेलर ने उड़ाया होश

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है

ट्रेलर में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन के किरदार को दिखाया है

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' के चार मिनट के ट्रेलर में रणबीर कपूर की 'एनिमल' से ज्यादा एक्शन और खूब-खराबा नजर आ रहा है. ट्रेलर में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन के किरदार छाए हैं

कहानी पाकिस्तान और भारत के बीच 1971 में हुए युद्ध से शुरू होती है. अर्जुन रामपाल पाकिस्तानी आईएसआई मेजर इकबाल का रोल प्ले कर रहे हैं, जिनका रवैया भारत के प्रति बेहद क्रूर है

आर. माधवन भारतीय इंटेलिजेंस के अफसर अजय संयल का रोल प्ले कर रहे हैं. अजय संयल भारत से आतंकवाद को खत्म करने के लिए और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का प्लान बना रहे हैं

ट्रेलर में कुछ सीन्स ऐसे हैं जो शरीर में सिरहन पैदा कर सकते हैं, क्योंकि फिल्म में एक्शन और क्रूरता वाले खतरनाक सीन की भरमार है

दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज मंगलवार तक के लिए टाल दी थी. फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ट्रेलर सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है