‘रामायण’ के कलाकार जिन्होंने छोड़ा यह संसार, लेकिन किरदारों से हैं अमर
आज पूरे देश में राम नवमी की धूम है. हर तरफ भगवान राम का नाम और उनकी कथाओं की चर्चा सुनाई दे रही है
मगर जैसे ही राम की बात आती है, 1980 के दशक का वो टीवी सीरियल ‘रामायण’ भी याद आ जाता है, जिसने घर-घर में लोकप्रियता की मिसाल कायम की थी
लेकिन वक्त के साथ कई ऐसे कलाकार हमसे दूर हो गए, जिनकी भूमिका आज भी स्क्रीन पर जिंदा लगती है
रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी की छवि आज भी लोगों के दिमाग में ताजा है. उनका व्यक्तित्व और अभिनय दर्शकों के लिए बहुत यादगार रहा. 6 अक्टूबर 2021 को उनका निधन हो गया
सीरियल में मेघनाद की भूमिका निभाने वाले विजय अरोड़ा का रौद्र रूप लोगों को आज भी याद है. वे पेट के कैंसर से लड़ते हुए 2 फरवरी 2007 को दुनिया से विदा हो गए
भगवान हनुमान की बात आते ही सबसे पहले दारा सिंह का चेहरा दिमाग में आता है. उनके दमदार अभिनय को आज भी लोग सराहते हैं. 12 जुलाई 2012 को उन्होंने अंतिम सांस ली
श्याम सुंदर कलानी, जिन्होंने सुग्रीव का किरदार निभाया, कैंसर जैसी लंबी बीमारी से जूझते हुए 6 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह गए
मंथरा के रूप में फेमस ललिता पवार ने माउथ कैंसर के कारण 24 फरवरी 1988 को हम सबको खो दिया
राजा दशरथ के महामंत्री चंद्रशेखर वैद्य ने 2021 में लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली. विभीषण के रोल में नजर आए मुकेश रावल की मौत रेलवे ट्रैक पर हुई, जिसे लेकर सवाल और चर्चा आज भी है
इन सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से ‘रामायण’ को केवल टीवी सीरियल नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का हिस्सा बना दिया
भले ही अब वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके किरदार और काम आज भी लाखों लोगों के दिलों में जीवित हैं