60 के हुए शाहरुख खान! मन्नत नहीं, अलीबाग फार्महाउस में मना ग्रैंड बर्थडे
इस साल शाहरुख खान ने अपना जन्मदिन थोड़ा अलग अंदाज में मनाया. हर साल की तरह मन्नत पर नहीं, बल्कि अलीबाग के अपने फार्महाउस पर हुआ खास सेलिब्रेशन.
दरअसल, मन्नत इन दिनों रेनोवेशन में चल रहा है. इसलिए शाहरुख और उनका परिवार फिलहाल बांद्रा के लक्जरी अपार्टमेंट ‘पूजा कासा’ में शिफ्ट हैं.
अलीबाग पार्टी में पहुंचे उनके खास दोस्त– फराह खान, करण जौहर, रानी मुखर्जी और अनन्या पांडे. सभी मेहमान 1 नवंबर को मुंबई से M2M फेरी के जरिए अलीबाग पहुंचे.
फराह खान ने फेरी राइड का वीडियो शेयर किया, जिसमें करण जौहर मस्ती करते नजर आए. करण ने कहा– “थैंक यू फराह, ये तो लाइफटाइम एक्सपीरियंस है!”
पार्टी के अंदर फराह खान ने SRK को गाल पर किस करते हुए फोटो शेयर की और लिखा “Happy Birthday KING @iamsrk, अगले 100 साल यूं ही राज करो!”
करण जौहर ने रानी मुखर्जी के साथ सेल्फी डाली, और कैप्शन दिया– “Guess the photo bomber?” बैकग्राउंड में अनन्या पांडे ने मजेदार फोटोबॉम्ब किया.
अलीबाग वाला ये फार्महाउस Deja Vu Farms में है. करीब 20,000 स्क्वेयर फीट में फैला, कीमत लगभग ₹15 करोड़, जिसमें प्राइवेट पूल, सी फेसिंग डेक और हेलिपैड तक है!
शाहरुख की प्रॉपर्टीज सिर्फ भारत में नहीं हैं, दुबई का ‘जन्नत’ विला, लंदन, न्यूयॉर्क और बेवर्ली हिल्स में भी आलीशान घर हैं. कुल रियल एस्टेट वैल्यू करीब ₹500 करोड़ बताई जाती है.
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द नजर आएंगे सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘KING’ में. फिल्म में साथ होंगे सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन.