यशराज फिल्म्स ने मनाया ‘जब तक है जान’ का जश्न!

यशराज फिल्म्स अक्सर अपनी फिल्मों में प्यार और दिल टूटने के एहसास को बयां करता रहता है

 फिल्म 'जब तक हैं जान' इन्हीं में से एक थी. गुरुवार को इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 13 साल पूरे कर लिए हैं

फिल्म 'जब तक है जान' साल 2012 में रिलीज की गई रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया था

फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आए थे

फिल्म को भले ही 13 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन इसकी कहानी, किरदार और गाने दर्शकों के दिलों में आज भी उसी तरह से बरकरार हैं

 फिल्म के गाने 'छल्ला', 'इश्क शावा', 'जियारे', और 'जब तक है जान' आज भी लोगों को बेहद पसंद आते हैं. वहीं, कुछ गानों में शाहरुख और कैटरीना के डांस ने दर्शकों का दिल जीता था 

फिल्म में नीतू सिंह और ऋषि कपूर की गेस्ट परफॉर्मेंस भी देखने को मिली