शाहरुख ने संभाला नितांशी का हाथ, फिल्मफेयर 2025 का यादगार पल
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में बॉलीवुड के सितारों ने अपनी धूम दिखाई और हर पल को यादगार बनाया
इस समारोह में अभिनेत्री नितांशी गोयल ने फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस (फीमेल) का अवॉर्ड जीतकर अपनी जगह बनाई
लेकिन जैसे ही नितांशी अपना अवॉर्ड लेने स्टेज की ओर बढ़ीं, उनकी लंबी और भारी ड्रेस में पैर फंस गया और वो लड़खड़ाती नजर आईं. इस पल को देखकर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान तुरंत सक्रिय हो गए
शाहरुख ने स्टेज से उतरकर नितांशी का हाथ पकड़ा और उन्हें सुरक्षित रूप से सीढ़ियां चढ़ने में मदद की
सीढ़ियों पर भी नितांशी अपनी ड्रेस की वजह से सहज रूप से चल नहीं पा रही थीं, लेकिन शाहरुख ने जेंटलमैन की तरह उनकी ड्रेस को भी संभाला
फैंस ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि शाहरुख असली किंग हैं और हमेशा कलाकारों के लिए मददगार रहते हैं
स्टेज पर पहुंचने के बाद नितांशी का उत्साह देखते ही बन रहा था. उन्हें अवॉर्ड करण अक्षय कुमार ने सौंपा. वहीं, इस मौके पर मौजूद करण जौहर ने भी नितांशी को प्यार से गले लगाकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं
नितांशी के लिए यह पल सिर्फ अवॉर्ड जीतने का नहीं, बल्कि बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के साथ जुड़ने और उनके समर्थन का भी था