9 साल बाद फिर लौटेंगी ‘अंगूरी भाभी’? शिल्पा शिंदे का मेकर्स संग पैचअप
टीवी की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एक बार फिर ‘अंगूरी भाभी’ के रोल में वापसी कर सकती हैं. जी हां, खबर है कि उन्होंने शो के मेकर्स से अपने पुराने गिले-शिकवे भुला दिए हैं और अब शो में कमबैक करने की प्लानिंग चल रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा शिंदे और ‘भाभी जी घर पर हैं’ के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वो शुभांगी अत्रे को रिप्लेस कर सकती हैं, जो फिलहाल अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही हैं.
सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि टीम चाहती है शो में नई एनर्जी और फ्रेशनेस आए. मेकर्स को लगता है कि अब शो में बड़ा बदलाव लाने का वक्त आ गया है ताकि इसे दोबारा वही पुरानी पॉपुलैरिटी मिल सके.
बताया जा रहा है कि शो के लिए नया सेट बनाया जा रहा है और इसे “भाभी जी घर पर हैं 2.0” नाम से पेश किया जा सकता है. नई कहानी, नए ट्विस्ट और पुराने चेहरे दर्शकों के लिए मजेदार कॉम्बो तैयार है.
शो के नए वर्जन की शूटिंग दिसंबर 2025 के मिड में शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि अब तक न तो प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली और न ही शिल्पा शिंदे ने इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है.
शिल्पा शिंदे को ‘भाभी जी घर पर हैं’ से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी. उनका “सही पकड़े हैं” डायलॉग लोगों की जुबान पर चढ़ गया था. लेकिन 2016 में प्रोड्यूसर्स से मतभेद के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था.
शो छोड़ने के बाद शिल्पा कई रियलिटी शोज़ में नजर आईं जिनमें ‘बिग बॉस 11’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने 2023 में ‘मैडम सर’ में एक कैमियो रोल भी किया था.
अब जब उनके कमबैक की चर्चा तेज है, फैंस सोशल मीडिया पर “वेलकम बैक अंगूरी भाभी” जैसे कमेंट्स कर रहे हैं. कई लोगों को उम्मीद है कि उनका रिटर्न शो को फिर से नंबर वन बना देगा.
अगर शिल्पा शिंदे वाकई शो में वापसी करती हैं, तो यह टीवी की दुनिया की सबसे बड़ी वापसी में से एक होगी. अब बस दर्शक इंतजार कर रहे हैं क्या वाकई ‘अंगूरी भाभी’ फिर से कहेंगी, “सही पकड़े हैं!”