शिव ठाकरे ने रचाई सीक्रेट मैरिज? मराठी रीति रिवाजों से की शादी, मिस्ट्री गर्ल की पहचान छुपाई

बिग बॉस फेम शिव ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस को चौंका दिया है. 

शिव ठाकरे ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह पारंपरिक मराठी दूल्हे के लुक में नजर आ रहे हैं. 

तस्वीर में शिव के साथ एक लड़की भी मौजूद है, लेकिन उन्होंने जानबूझकर उसका चेहरा छुपा रखा है. 

इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे की सीक्रेट मैरिज को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. 

 शिव ठाकरे मराठी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए. उन्होंने ने गोल्डन बॉडर वाली धोती और साथ में मैचिंग दुपट्टा भी लिया है. 

 कमेंट सेक्शन में फैंस और सेलेब्स शिव ठाकरे को शादी की बधाइयां दे रहे हैं. आकांक्षा पुरी और विक्की जैन ने शिव को शादी की बधाई दी. 

शिव ने तस्वीर के साथ ऐसा कोई साफ कैप्शन नहीं लिखा, जिससे रहस्य और गहरा हो गया. उन्होंने सिर्फ लिखा 'फाइनली' साथ में हार्ट इमोजी भी बनाई

अब तक शिव ठाकरे ने पूरी तरह से ना शादी की पुष्टि की है, ना इनकार, जिससे सस्पेंस बना हुआ है.