Outer Banks के दीवानों के लिए 7 धमाकेदार शोज

अगर आप भी 'Outer Banks' (OBX) का सीजन 4 देखने के बाद अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ और ऐसे ही थ्रिलर शोज लेकर आए है.

'Blood & Water' इस साउथ अफ्रीकन ड्रामा में एक लड़की अपनी खोई हुई बहन की तलाश में एक एलीट स्कूल में एडमिशन लेती है. OBX की तरह इसमें भी गहरे पारिवारिक राज और सस्पेंस का तगड़ा कॉकटेल है.

'Bloodline' इसे आप 'Outer Banks' का बड़ा रूप कह सकते हैं. फ्लोरिडा के समंदर किनारे बसे एक परिवार के काले राज, ड्रग्स और बोट ब्लास्ट जैसी घटनाएं आपको स्क्रीन से हटने नहीं देंगी.

'Dive Club' इस ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में टीनेजर्स का एक ग्रुप तूफान के बाद समंदर में खोई अपनी सहेली को ढूंढता है. इसमें आपको OBX की तरह ही स्कूबा डाइविंग, समंदर और गहरा सस्पेंस मिलेगा.

स्पैनिश ड्रामा 'Elite' में गरीब और अमीर स्टूडेंट्स के बीच की जंग दिखाई गई है, जो बिल्कुल 'Pogues vs. Kooks' जैसी है. इसमें प्यार, धोखा और एक मर्डर मिस्ट्री का फुल डोज है.

'Locke & Key' अगर आपको खजाने की खोज के साथ थोड़ा जादू-टोना पसंद है, तो यह शो बेस्ट है. पिता की मौत के बाद बच्चे एक रहस्यमयी घर में जाते हैं जहाँ उन्हें जादुई चाबियां मिलती हैं.

'On My Block' चार पक्के दोस्तों की यह कहानी आपको OBX के दोस्तों के ग्रुप की याद दिलाएगी. इसमें हाई स्कूल लाइफ, रोमांस और पहले सीजन में छिपे हुए पैसों (खजाने) को ढूंढने का एक मजेदार सफर है.

'Pirate Gold of Adak Island' यह एक रीयल-लाइफ ट्रेजर हंट (खजाने की खोज) डॉक्यूमेंट्री है. अलास्का के खतरनाक जंगलों और बारूदी सुरंगों के बीच टीम 300 मिलियन डॉलर का पाइरेट गोल्ड ढूंढने निकलती है.

तो फिर देर किस बात की? अपनी 'क्रू' (दोस्तों) को इकट्ठा करें, पॉपकॉर्न तैयार रखें और इन शोज के साथ एडवेंचर की दुनिया में गोता लगाएं.