क्या आपने देखा मुंबई के तीन फेमस समोसे का यह मजेदार टेस्ट?
मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल और रैपर-गायक बादशाह इस समय मशहूर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 16' में जज की कुर्सी संभाल रहे हैं
गुरुवार को श्रेया ने सेट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया. जिसमें वे और बादशाह समोसा चैलेंज को पूरा कर रहे हैं. दोनों ने मुंबई की तीन मशहूर जगहों, सियोन, अंधेरी और कांदिवली, के मशहूर समोसे मंगवाए
वीडियो में दोनों खूब मजे लेते हैं, एक-दूसरे को चिढ़ाते हैं और समोसे का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं
श्रेया ने बादशाह को अपना क्राइम पार्टनर बताया. उन्होंने लिखा, "बादशाह हमेशा मेरी हर प्लानिंग में मेरा साथ देते हैं"
गायिका ने फैंस से सुझाव मांगते हुए लिखा, "क्या आपको लगता है कि हमें इसे एक सीरीज बना देना चाहिए? अगली डिश के लिए कुछ सुझाव बताइए"
श्रेया का पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वे पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. गायिका ने मनोरंजन जगत में कई हिट गाने दिए हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना आसान नहीं था
गायिका ने संगीत सफर की शुरुआत साल 1996 में 12 साल की उम्र में की थी. उन्होंने ‘सारेगामा’ के चिल्ड्रन स्पेशल में कंटेस्टेंट के रूप में पहला कदम रखा था. उन्होंने अपनी गायिकी से ट्रॉफी जीती थी.