अगस्त महीने में रिलीज हुईं इन फिल्मों और वेब सीरीज ने Spy वर्ल्ड में मचाई धूम, IMDb रेटिंग भी मिली तगड़ी
जासूसी हमेशा से हिंदी सिनेमा के साथ-साथ दर्शकों का प्रिय विषय रहा है इसलिए हिंदी सिनेमा ने भी दर्शकों को बेहतरीन जासूसी की फिल्में दी है.
इस बार अगस्त का महीना न केवल आजादी का रंग लाया है बल्कि अपने साथ स्पाई थ्रिलर के चाहने वालों के लिए एक्शन, सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर कंटेंट भी लाया है.
इन फिल्मों और वेब सीरीज को न केवल दर्शकों ने सराहा बल्कि IMDb पर भी इनकी रेटिंग ने दिखा दिया कि ये कंटेंट किस स्तर का है. आइए जानते है उनके बारे में.
इस सूची में सबसे पहला नाम है जॉन अब्राहम की फिल्म 'तेहरान' जो 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई है. इसको IMDb पर 7.4 रेटिंग दी गई है.
यह फिल्म न केवल जासूसी बल्कि देशभक्ति से भी भरी हुई है जो रियल इवेंट्स पर आधारित है.
IMDb पर 7.4 रेटिंग के 'साथ सारे जहां से अच्छा' टीवी सीरीज 13 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है.
इस सीरीज में 'स्कैम 1992' वेब सीरीज से सफलता पाने वाले प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में है.
'वॉर 2' जो ऋृतिक रोशन और टाइगर श्रोफ की फिल्म 'वॉर' का सिक्वल है, 14 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज हुई है.
इस फिल्म ने IMDb पर 6.2 रेटिंग के साथ सिनेमाघरों में धूम मचा रखा है.
'सलाकार', सच्ची घटना पर आधारित ये वेब सीरीज 8 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुआ है, जिसको IMDb पर 5.8 रेटिंग मिली है.
ये सीरीज भारत-पाकिस्तान पर आधारित है जिसमें भारत के एक स्पाई एजेंट को पाकिस्तान भेजा जाता है.