इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल ने बिग बॉस में बटोरी सुर्खियां, पर ट्रोलिंग जारी

 बिग बॉस का नया सीज़न आते ही हर बार की तरह कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में आ जाते हैं

 इस बार चर्चा में हैं इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल, जो शो में एंट्री के बाद से ही लाइमलाइट में बनी हुई हैं

तान्या मित्तल ने बिग बॉस में आते ही अपनी एक्टिव पर्सनैलिटी से लोगों का ध्यान खींचा है. वह हर टास्क और बातचीत में सक्रिय नजर आ रही हैं

कई यूजर्स का मानना है कि तान्या शो में खुद को अलग दिखाने के लिए डबल स्टैंडर्ड अपना रही हैं

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उन्हें “फेक पर्सनैलिटी” और “फेक टैग” जैसे कॉमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है

जहां कुछ लोग उन्हें ओवरएक्टिंग करने वाली बता रहे हैं, वहीं कुछ फैन्स मानते हैं कि तान्या ही इस सीज़न की एंटरटेनमेंट क्वीन हैं

एक वर्ग कह रहा है कि उनकी स्ट्रेटेजी ही उन्हें टॉप कंटेस्टेंट बना सकती है तो दूसरी ओर विरोधी कह रहे हैं कि यह सब दिखावा है और लंबे समय तक नहीं चलेगा

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि तान्या मित्तल ट्रोलिंग के बावजूद अपनी पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीत पाती हैं या सोशल मीडिया का यह “फेक टैग” उनके बिग बॉस सफर को मुश्किल बना देगा