विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ को जन्मदिन पर किया किस, शेयर की  रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल्स में से एक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक बार फिर से चर्चा में हैं.

कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बेहद खास तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो कैटरीना को प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं

इन तस्वीरों में दोनों समंदर किनारे एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों के साथ विक्की ने एक छोटा-सा लेकिन दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय लव. हर दिन तुम्हारे साथ स्पेशल बन जाता है'

फैंस को यह पोस्ट बेहद पसंद आई और देखते ही देखते यह इंटरनेट पर वायरल हो गई. कमेंट्स में लोगों ने कपल को 'कपल गोल्स' बताया

 विक्की और कैटरीना की जोड़ी ना सिर्फ रील लाइफ बल्कि रियल लाइफ में भी लोगों के दिलों पर राज कर रहीं है. शादी के बाद यह पहला मौका नहीं है जब दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ के खास पल फैंस के साथ साझा किए हों

बताया जा रहा है कि कैटरीना फिलहाल किसी वेकेशन पर हैं और विक्की उनके साथ छुट्टियां मना रहे हैं