गांव की मोनालिसा को मिली शोहरत, अब शादी को लेकर कही बड़ी बात
महाकुंभ में माला बेचने से चर्चा में आईं गांव की मोनालिसा इन दिनों पूरे देश में सुर्खियों में हैं. उनकी मासूम मुस्कान और सादगी ने सोशल मीडिया पर लाखों दिल जीत लिए हैं
रातों-रात स्टार बनीं मोनालिसा अब म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में भी काम कर रही हैं
बढ़ती लोकप्रियता के बीच मोनालिसा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की
जब उनसे पूछा गया कि अब तो आप बड़ी हो रही हैं, और देशभर में लाखों लड़के होंगे जो आपसे शादी करना चाहेंगे. ऐसे में आप कैसा जीवनसाथी चाहेंगी?
इस पर मोनालिसा ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, 'शादी अभी दूर की बात है. फिलहाल मैं अपने काम पर ध्यान दे रही हूं. जब शादी की उम्र होगी, तब घरवालों की मर्जी से ही ब्याह करूंगी. मैं चाहती हूं कि मेरा जीवनसाथी सच्चा, ईमानदार और परिवार को समझने वाला हो'
उनके इस जवाब से साफ है कि भले ही वह अब एक सेलिब्रिटी बन चुकी हैं, लेकिन अभी भी वह अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं और परिवार की इच्छा को प्राथमिकता देती हैं
फिलहाल मोनालिसा कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, और आने वाले समय में वह एक बड़े म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं
उनके फैंस को उनकी शादी नहीं, बल्कि अब उनके नए गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है