मशहूर हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने तोबड़तोड़ गोलियां चलाई गई है.
पुलिस के मुताबिक फाजिलपुरिया पर बादशाहपुर थाने के इलाके में साउथ पेरिफेरल रोड (SPR) पर हमला किया गया.
राहुल फाजिलपुरिया मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के करीबी दोस्त माने जाते हैं. दोनों के नाम पहले भी सांपों के जहर और शूटिंग वाले मामलों में सामने आ चुके हैं.
साल 2024 में राहुल ने गुरुग्राम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। वह जननायक जनता पार्टी (JJP) के उम्मीदवार थे. हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
राहुल यादव फाजिलपुरिया को सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की फिल्म कपूर एंड संस में गाने “लड़की ब्यूटीफुल, कर गई चुल” से पहचान मिली थी.
वह हरियाणवी गानों को लेकर काफी फेमस हैं. राहुल राजस्थान बॉर्डर से बमुश्किल 40 किलोमीटर दूर गुरुग्राम के छोटे से गांव फाजिलपुर झारसा के रहने वाले हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल फाजिलपुरिया बेहद आलीशान जिंदगी जीते हैं. उनके पास कुल 4.27 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई गई है.