क्या डॉन 3 में रणवीर के साथ नजर आएगी शाहरुख-प्रियंका की जोड़ी?
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डॉन 3' के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं.
रणवीर ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को रिप्लेस किया है. अब खबरें हैं कि रिप्लेसमेंट के बावजूद 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के साथ शाहरुख खान भी दिखाई देंगे.
जहां एक ओर शाहरुख के कैमियो की चर्चा जोरों पर है, वहीं प्रियंका चोपड़ा की वापसी की भी अफवाहें तेज हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा दोनों अगली डॉन 3 फिल्म में कैमियो रोल में वापसी कर सकते हैं.
वहीं शाहरुख और प्रियंका भी 'डॉन 2' के बाद पहली बार एक ही फिल्म का हिस्सा बनेंगे. फिल्म में वो साथ दिखेंगे या नहीं, इसपर सस्पेंस बरकरार रहेगा.
निर्देशक फरहान अख्तर ने रणवीर के बारे में कहा कि रणवीर एक मस्तीखोर, एनर्जेटिक और अनदेखे शेड्स वाला अभिनेता है. डॉन के लिए जो कंट्रोल और इंटेंसिटी चाहिए, वो उसके लिए नया चैलेंज है.
वहीं प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली और महेश बाबू के साथ अपनी साउथ फिल्म SSMB29 में बिजी हैं.