Year Ender 2025: साल 2025 में इन स्टार कपल्स के घर आईं ढेरों खुशियां
मार्च के महीने में
अथिया और राहुल के घर एक नन्हीं परी
ने कदम रखा. कपल ने अपनी लाडली का नाम इवारा रखा है.
बॉलीवुड के इस
शेरशाह कपल ने 15 जुलाई को बेटी का स्वागत किया
. उन्होंने अपनी प्रिंसेस का नाम सरायाह रखा है.
नवंबर में
कैटरीना और विक्की
के घर खुशियों ने दस्तक दी. कैटरीना ने बेबी बॉय को जन्म दिया, जिसकी खबर सुनकर फैंस झूम उठे.
अपनी सादगी के लिए मशहूर
राजकुमार और पत्रलेखा
भी इस साल एक प्यारी सी बेटी के मम्मी-पापा बने.
एक्ट्रेस
परिणीति और सांसद राघव चड्ढा
के घर अक्टूबर में बेटे का जन्म हुआ. उन्होंने अपने बेटे का नाम नीर रखा है.
शादी के 8 साल बाद
सागरिका और जहीर
के घर नन्हा मेहमान आया. इनके बेटे का नाम फतेह सिंह खान है.
अरबाज और शूरा
के लिए भी 2025 खास रहा. अक्टूबर में इनके घर एक नन्हीं परी आई, जिसका नाम सिपारा रखा गया है.
इन सभी कपल्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी ये खुशियां फैंस के साथ शेयर कीं, जिसे खूब प्यार मिला.
साल 2025 इन सितारों के लिए न सिर्फ करियर बल्कि पर्सनल लाइफ के लिहाज से भी यादगार बन गया.