थूक बताएगा हार्ट अटैक का खतरा! बस स्लाइवा टेस्ट से लगेगा पता 

साइंस हर रोज नए आयाम रच रहा है. इस बीच वैज्ञानिकों ने एक ऐसा टेस्ट बनाया है, जिसमें केवल थूक से ही हार्ट अटैक या हार्ट फेल्योर के खतरे के बारे में पता चल जाएगा.

इस टेस्च की सबसे अच्छी बात ये है कि न तो हॉस्पिटल जाना होगा और न ही खून देना होगा. बस घर बैठे ही एक सिंपल किट से जांच हो जाएगी.

कोरोना के दौरान जैसे स्लाइवा टेस्ट का इस्तेमाल हुआ था, उसी तरह अब दिल की बीमारी की शुरुआती चेतावनी भी थूक से ही पकड़ी जाएगी.

अभी तक हार्ट फेल्योर का पता खून की जांच, ईसीजी, एमआरआई या होल्टर से लगाया जाता है. इनमें ज्यादा समय लगता है और वो महंगे भी होते है.

वैज्ञानिकों को लार में ऐसे बायोमार्कर मिले हैं जो हार्ट पर पड़ रहे तनाव का शुरुआती संकेत देते हैं, वो भी बिना किसी लक्षण के दिखाई दिए.

रिसर्च में NT-proBNP नामक पेप्टाइड को थूक में भी साफ-साफ मापा गया है. यह वही मार्कर है जिसे अभी खून की जांच में देखा जाता है.

2021 की एक रिव्यू में 18 ऐसे लार-आधारित बायोमार्कर मिले जो हार्ट फेल्योर मरीजों में स्वस्थ लोगों की तुलना में कई गुना अधिक पाए जाते हैं.

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साबित किया कि स्लाइवा टेस्ट 82% संवेदनशीलता और 100% विशिष्टता के साथ हार्ट फेल्योर का संकेत पकड़ सकता है.

नई मल्टी-प्रोटीन तकनीक से अब शुरुआती हार्ट फेल्योर भी लगभग 83% सटीकता से पहचाना जा सकता है. जल्द ही यह किट मार्केट में सस्ती कीमतों पर उपलब्ध होगी.