जानिए कौन है ऐसे 5 फूड कॉम्बिनेशन जिससे लंबे समय तक शरीर में  बनी रहेगी एनर्जी.

हेल्दी और फिट रहने के लिए सिर्फ वर्कआउट ही नहीं है, बल्कि सही डाइट लेना भी बेहद जरूरी होता है. 

अगर आप एक्सरसाइज से पहले कुछ चीजों को सही तरीके से खाते हैं तो शरीर को भरपूर एनर्जी मिल सकती है.

कार्ब्स शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं तो प्रोटीन मसल्स की रिकवरी करने में मदद करते हैं.

इन दोनों को सही तरीके से खाया जाए तो ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं, स्टैमिना बढ़ाते हैं और एक्सरसाइज के दौरान जल्दी थकने भी नहीं देते. 

केला और पीनट बटर वर्कआउट से पहले केला और पीनट बटर साथ खाने से शरीर को हेल्दी फैट और प्रोटीन एक साथ मिलता है जिससे आप बिना थके लंबे समय तक वर्कआउट कर पाते हैं.

ग्रीक योगर्ट और बेरीज ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है जो मसल्स बनाने में मदद करता है. बेरीज में नैचुरल शुगर होती है, जो जल्दी पच जाती है. इन्हें साथ लेने से वर्कआउट के दौरान शरीर में थकावट कम होती है.

ओट्स और बादाम ओट्स कार्ब्स का अच्छा सोर्स हैं, इसमें बादाम मिलाने से हेल्दी फैट्स और प्रोटीन मिलता है. यही वजह है कि ओट्स और बादाम, सुबह वर्कआउट से पहले का बेस्ट नाश्ता है.

नट्स और ड्राई फ्रूट्स ड्राई फ्रूट्स में नैचुरल शुगर होती है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देती है, वहीं नट्स में हेल्दी फैट और प्रोटीन होता है जो लंबे समय तक शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं.

सेब और पनीर सेब में नैचुरल शुगर और हाइड्रेशन होते हैं. पनीर के साथ इसे खाने से शरीर को प्रोटीन और हेल्दी फैट एक साथ मिलता है जिससे लंबे समय तक शरीर में एनर्जी बनी रहती है.