तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक

आज के समय में शारीरिक और मानसिक स्ट्रेस को दूर करने के लिए बॉडी टैपिंग काफी लोकप्रिय हो रही है.

इसे इमोशनल फ्रीडम टेक्नीक (EFT) कहा जाता है, जो एक माइंड-बॉडी थेरेपी है.

इसमें व्यक्ति परेशानी पर ध्यान केंद्रित करते हुए शरीर के खास पॉइंट्स को उंगलियों से हल्के से टैप करता है.

क्लिनिकल ईएफटी में एक्सपोजर, कॉग्निटिव फ्रेमिंग और एक्यूप्रेशर जैसी प्रक्रियाएं शामिल होती हैं.

हालांकि यह तुरंत रिलैक्सेशन देती है, इसे हर बार 5 मिनट में तनाव का स्थायी इलाज नहीं माना जा सकता.

हालिया रिसर्च के अनुसार, क्लिनिकल ईएफटी के बाद साइकोलॉजिकल और फिजियोलॉजिकल स्ट्रेस में कमी देखी गई है.

समस्या पहचानें: सबसे पहले कुछ सेकंड सोचें कि आपको किस बात की टेंशन है और उसे शब्दों में स्वीकार करें.

अपनी टेंशन को 0 से 10 के स्केल पर रेट करें ताकि अभ्यास के बाद फर्क महसूस हो सके.

चेहरे और अपर-बॉडी के पॉइंट्स पर उंगलियों से धीमी और हल्की टैपिंग करते हुए खुद को शांत रखें.