दिन की अच्छी शुरुआत से ऊर्जा और सेहत दोनों बेहतर रहती हैं.
सुबह 10-15 मिनट धूप में बैठें या टहलें.
इससे शरीर में विटामिन D बनता है और इम्युनिटी मजबूत होती है.
गहरी सांस लें, मेडिटेशन करें और पॉजिटिव सोच अपनाएं.
ये आदतें तनाव कम करती हैं और मन को शांत रखती हैं.
रोज 20-30 मिनट योग, वॉक या स्ट्रेचिंग जरूर करें.
नियमित एक्सरसाइज से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है और फोकस बढ़ता है.
नाश्ते में पालक, मेथी, ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां शामिल करें.
उठते ही 1-2 गिलास पानी पीने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है.
नियमित मॉर्निंग रूटीन से बीमारियां दूर रहती हैं और दिन भर एनर्जी बनी रहती है.