क्या आप भूल गई हैं खुद का ख्याल? अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 7 चीजें!

अक्सर ही घर परिवार की देखभाल करते-करते महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल ही जाती है. ऐसे में ये 7 चीजें अपने खानें में शामिल करने से उनके शरीर में हर जरूरी न्यूट्रिएंट्स की पूर्ति हो जाती है

हड्डियों को लोहे जैसी मजबूती देने के लिए अपनी डाइट में रागी को जगह दें. इसे रोटी या चीले के रूप में खाएं, यह कैल्शियम और आयरन का खजाना है.

इम्यूनिटी बढ़ानी हो या बालों में चमक लानी हो, आंवला सबसे बेस्ट है. रोजाना एक आंवला किसी भी रूप में लें, यह बीमारियों को कोसों दूर रखेगा.

थकान और कमजोरी को बाय-बाय कहने के लिए चिया सीड्स का सेवन शुरू करें. ये फाइबर से भरपूर हैं, जो वजन घटाने और पेट को साफ रखने में मदद करते हैं.

ओमेगा-3 से भरपूर अलसी के बीज आपके दिल और दिमाग का ख्याल रखते हैं. तनाव कम करने और PCOD जैसी समस्याओं में यह किसी वरदान से कम नहीं.

हार्मोनल इम्बैलेंस और थायराइड से बचना है, तो कद्दू के बीज जरूर खाएं. बस एक चम्मच बीज आपको जरूरी मैग्नीशियम और जिंक की खुराक दे देंगे.

बढ़ती उम्र में याददाश्त और जोड़ों के दर्द की चिंता छोड़िए, बस अखरोट खाइए. सुबह खाली पेट अखरोट खाने से शरीर की नसों को गजब की ताकत मिलती है.

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर से अच्छा कुछ भी नहीं. इसका रायता या सलाद लें, यह चेहरे पर कुदरती निखार और गालों पर लाली ले आएगा.

दूसरों का ख्याल रखने के साथ-साथ खुद की सेहत को नजरअंदाज बिल्कुल न करें. आज से ही इन 7 चीजों को शामिल करें और शरीर में जादुई बदलाव खुद देखें.

7-essential-superfoods-for-women-health-diet-tips-hindi-news