गर्मी में क्यों नहीं पीनी चाहिए शराब? जान लीजिए नुकसान
गर्मियों में पूल पार्टी या आउटडोर ट्रिप पर शराब पीना आपको भारी पड़ सकता है. यह एक जानलेवा कॉम्बिनेशन है.
शराब एक 'डाइयूरेटिक' ड्रिंक है. जिसे पीने के बाद शरीर सामान्य से ज्यादा यूरिन और पसीने के जरिए पानी बाहर निकालता है.
गर्मी में पानी पहले ही पसीने से बह जाता है, ऊपर से शराब पीने से शरीर तेजी से गंभीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है.
शरीर पानी की कमी से अपना तापमान कंट्रोल नहीं कर पाता, जिससे अचानक हीट स्ट्रोक (लू लगना) का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.
अगर गर्मी या धूप में शराब पीने के बाद चक्कर आना, सिरदर्द, बेहोशी महसूस हो, तो यह हीट स्ट्रोक का संकेत है.
शराब पीने के बाद शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है. ऐसे में स्विमिंग पूल, नदी या समुद्र में डूबने का खतरा बढ़ जाता है.
शराब पीने के बाद व्यक्ति जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास में आ जाता है, जिससे नाव चलाने या बोटिंग के दौरान हादसे हो सकते हैं.
शराब पीने के बाद अगर उल्टी हो जाए, तो शरीर के जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स खत्म हो जाते हैं, जो तुरंत अस्पताल पहुंचा सकते हैं
अगर आप गर्मी में ड्रिंक कर रहे हैं, तो सीमित मात्रा में ही लें. साथ में भरपूर पानी पीएं और पानी या धूप में जाने से बचें.