कमाल की चीज है खीरा! जानें इसके 8 जादुई फायदे

खीरे में लगभग 96% पानी होता है. यह शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और गर्मी से राहत देता है. 

खीरे में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है. यह शरीर में सोडियम के असर को संतुलित करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.

पेट में गर्मी या कब्ज की समस्या रहती है? खीरे में मौजूद घुलनशील फाइबर और पानी पाचन को अच्छा करते हैं और पेट को ठंडक पहुंचाते हैं.

अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो खीरा आपका सबसे अच्छा दोस्त है. 100 ग्राम खीरे में केवल 15.5 कैलोरी होती है, जिससे पेट भी भरता है और वजन भी नहीं बढ़ता.

कम कैलोरी, हाई फाइबर और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होने के कारण खीरा ब्लड शुगर लेवल को अचानक नहीं बढ़ाता. इसलिए इसे शुगर के मरीज बेझिझक सलाद में खा सकते हैं.

एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C से भरपूर खीरा त्वचा की सूजन को कम करता है. इसे खाने या इसका रस चेहरे पर लगाने से त्वचा हाइड्रेटेड और चमकदार बनी रहती है.

स्क्रीन पर ज्यादा देर काम करने से आंखें थक गई हैं? खीरे के दो स्लाइस काटकर 10-15 मिनट के लिए पलकों पर रखें. इसकी प्राकृतिक ठंडक आंखों की सूजन और काले घेरों को कम करती है.

खीरे में 'सिलिका' नाम का जरूरी तत्व पाया जाता है. यह बालों के झड़ने की रफ्तार को धीमा करता है और नाखूनों को टूटने से बचाकर उन्हें मजबूत और चमकदार बनाता है.

किडनी के मरीजों और ब्लड थिनर लेने वालों को डॉक्टर की सलाह पर ही इसे खाना चाहिए. कुछ लोगों को रात में खीरा खाने से गैस या पेट फूलने की समस्या हो सकती है.