लेकिन आपको बता दें ग्लिसरीन स्किन पर फायदे देने के साथ कई परेशानियों की वजह भी बन जाती हैं. ग्लिसरीन त्वचा की देखभाल करने के साथ त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकती हैं.
त्वचा में सूजन चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से त्वचा में सूजन की समस्या भी हो सकती है. इससे बचने के लिए ग्लिसरीन लगाने से पहले त्वचा पर पैच टेस्ट अवश्य करें.
चकत्ते पड़ना स्किन पर ग्लिसीन लगाने से कई बार चकत्तों की समस्या भी हो सकती हैं. कई बार ग्लिसरीन लगाते ही त्वचा पर दाने और पिंपल्स की समस्या भी हो सकती हैं.
आंखों में जलन ग्लिसरीन में पाए जाने वाला तत्व आंखों में जलन का कारण भी बन सकता है। ऐसे में ग्लिरीन लगाने से बचना चाहिए। वहीं जब भी इसका इस्तेमाल करें आंखों के आसपास लगाने से बचें.
खुजली कई बार ग्लिसरीन लगाने से त्वचा में खुजली की समस्या हो सकती है इसलिए चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से पहले सावधानी बरतनी अवश्य होती है