क्या आपका भी बढ़ गया है मोटापा? तो न लें टेंशन, इन 5 घरेलू तरीके से कम करें Weight

आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोगों को अपनी सेहत का सही ढंग से ख्‍याल रखने का समय नहीं म‍िल पा रहा है, जिससे उनमें कई तरह की समस्‍याएं देखने को म‍िल रहीं हैं.

वजन बढ़ने के साथ-साथ डायब‍िटीज और द‍िल की बीमार‍ियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है और इससे आधे से ज्‍यादा लोग जूझ रहे हैं.

वजन कम करने के ल‍िए लोग घंटों ज‍िम में जाकर पसीना बहाते हैं और इसके अलावा कई तरह की डाइट को भी फॉलो करते हैं.

मोटापे से छुटकारा पाने के ल‍िए सबसे आसान तरीका बताया जाता है कि द‍िन भर में 10 हजार स्‍टेप्स चलना चाहिए. वॉक करने से न स‍िर्फ वजन कम होता है बल्‍क‍ि सेहत को भी कई फायदे म‍िलते हैं.

हालांक‍ि, कुछ लोग ऐसे भी हैं ज‍िनके पास न तो एक्‍सरसाइज करने का समय होता है और न ही वॉक करने का तो ऎसे में फिर ये उपाय करना चाहिए.

घर के काम-काज करें, ये सिर्फ आपकी फिटनेस ही नहीं बल्कि रोजाना झाड़ू-पोंछा करने, कपड़े धोने या वैक्यूमिंग जैसे काम करने से आपकी अच्छी खासी कैलोरी बर्न हो सकती है.

अगर आप ऑफिस में  काम करते हैं, तो आप डेस्क पर छोटे-छोटे एक्‍सरसाइज जैसे चेयर स्क्वैट्स, पैर ऊपर-नीचे करना या कंधों को घुमाना कर सकते हैं.

 इससे आपका शरीर एक्‍ट‍िव रहेगा और साथ ही कैलोरी भी बर्न होगी और थकान भी कम लगेगी.

इसके अलावा आप डांस कर सकते है, जिससे द‍िनभर की ब‍िजी शेड्यूल के बाद आपका तनाव तो कम होगा ही, साथ ही इससे कैलोरी भी बर्न होगी और म‍ूड भी अच्‍छा होगा.

ल‍िफ्ट का इस्‍तेमाल करने के बजाय सीढ़ि‍यों का इस्‍तेमाल करें. इससे पैरों के मसल्स मजबूत होते हैं, दिल की सेहत सुधरती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है.

अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है तो आप स्क्वैट्स, पुश-अप्स, लंजेस या प्लैंक जैसे आसान बॉडीवेट एक्सरसाइज घर पर ही कर सकते हैं.

इसके ल‍िए आपको 10 से 15 म‍िनट का ही समय देना पड़ेगा. इससे शरीर एक्टिव हो जाता है और कैलोरी भी बर्न होती है.