जामुन खाने से पहले सावधान! इन 5 लोगों के लिए बन सकता है नुकसान का कारण'
जिन लोगों की सर्जरी होने वाली है, उन्हें जामुन नहीं खाना चाहिए.
जामुन ब्लड शुगर जल्दी कम करता है, जिससे सर्जरी में दिक्कत हो सकती है.
किडनी स्टोन वाले लोग जामुन खाने से बचें, इसमें ऑक्सलेट होता है.
खाली पेट जामुन खाने से गैस, जलन और एसिडिटी हो सकती है.
जिनका पाचन कमजोर है, उन्हें जामुन कम खाना चाहिए.
अस्थमा और गठिया के मरीजों को जामुन नुकसान पहुंचा सकता है.
ज्यादा जामुन खाने से स्किन एलर्जी और पिंपल्स हो सकते हैं.
जामुन खाने के बाद तुरंत दूध पीना नुकसानदायक हो सकता है.
जामुन हमेशा सीमित मात्रा में और काले नमक के साथ खाना बेहतर होता है.