गन्ने का रस पीने से पहले जानें इसके फायदे और नुकसान
भारत में गर्मियों का मौसम आते ही सड़क किनारे गन्ने के रस के ठेले सबसे आकर्षक जगहों में गिने जाते हैं
मीठा और ठंडा गन्ने का रस न केवल प्यास बुझाता है बल्कि इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं. यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने, थकान दूर करने और ऊर्जा बढ़ाने में मददगार माना जाता है
विशेषज्ञों का मानना है कि डायबिटीज़ मरीजों के लिए गन्ने का रस मीठे जहर से कम नहीं है. इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ा सकती है
इसके अलावा, पीलिया और लिवर संबंधी रोगियों को भी गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए. खुले में बिकने वाला गन्ने का रस अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार होता है
इसमें मक्खियां और धूल-मिट्टी आसानी से मिल जाती हैं, जिससे पीलिया, टाइफॉयड और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है
गर्मियों में गन्ने का रस जल्दी ही फर्मेंट होकर दूषित हो सकता है. कई बार मशीनों और गिलासों की सफाई ठीक से नहीं होती, जिससे उसमें बैक्टीरिया और वायरस पनप जाते हैं
गन्ने का रस निश्चित रूप से सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन यह तभी तक है जब तक सही मात्रा और साफ-सुथरे तरीके से इसका सेवन किया जाए