स्टाइल या सेहत के लिए खतरा? आपकी टाइट बेल्ट बन रही है बीमारियों की जड़. जानें नुकसान और सही तरीका

अगर बेल्ट जरूरत से ज्यादा टाइट हो तो यह आपके फैशन को बिगाड़ने के साथ आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है.

पेट पर दबाव डालने वाली यह आदत गैस, कमर दर्द से लेकर हार्निया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं आपको घेर सकती हैं.

टाइट बेल्ट के कारण पेट, कमर और आसपास की नसों में दबाव पड़ता है. इससे खाना नहीं बचता और गैस और एसिडिटी हो जाती है.

लंबे समय तक ऐसा करने से कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी में दर्ज, पैरों में सुन्नपन की समस्या होती है और फिर ये गंभीर बीमारी बन जाती है.

टाइट बेल्ट से निचले पेट यानी पेल्विक एरिया का तापमान बढ़ जाता है. जबकि, स्पर्म बनने के लिए इस एरिया का तापमान  सामान्य से कम होना चाहिए.

टाइट बेल्ट से स्पर्म क्वालिटी और संख्या दोनो कम होती है जो फर्टिलिटी पर नेगेटिव असर डालती है.

सांस लेने या हिलने-डुलने में समस्या हो या पेट, कमर में दर्द हो या फिर स्किन पर निशान के साथ खुजली होने लगे तो समझिए आप टाइट बेल्ट पहन रहे हैं.

बेहतर है कि बेल्ट इतना टाइट पहने की आपको पूरा आराम रहे. बेल्ट और पेट में 2 उंगलियां फंसा कर आप जान सकते हैं कि ये कितना टाइट है.

अगर आपको भी टाइट बेल्ट के कारण समस्या हो रही है तो आदत बदले नहीं हो सकता है आपको भी डॉक्टर के पास जाना पड़ जाए.