घर में लगाएं ये इनडोर पौधे और  पाएं ताज़ी हवा

घर के भीतर पौधे लगाना न सिर्फ सजावट के लिए अच्छा होता है, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है

 कई शोधों में साबित हुआ है कि कुछ इनडोर पौधे हवा से हानिकारक तत्वों को सोख लेते हैं और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाकर वातावरण को शुद्ध बनाते हैं

पीस लिली   यह पौधा हवा में मौजूद बेंजीन, फॉर्मल्डिहाइड और ट्राइक्लोरोइथिलीन जैसे जहरीले तत्वों को खत्म करता है

स्पाइडर प्लांट  यह पौधा देखभाल में आसान और कार्बन मोनोऑक्साइड को सोखने वाला पौधा है

एलोवेरा   ये आपके त्वचा और बालों के फायदे के अलावा, यह हवा को शुद्ध करने में भी मददगार है

स्नेक प्लांट   ये रात में भी ऑक्सीजन छोड़ने वाला पौधा हैं और आपके बेडरूम के लिए सबसे बेहतर भी हैं

अरेका पाम    ये आपके कमरे में नमी बनाए रखता है और हवा को प्रदूषण मुक्त करता है

पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि शहरी क्षेत्रों में जहां हवा की गुणवत्ता अक्सर खराब रहती है, वहां इनडोर पौधे घर के लिए एक प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर का काम करते हैं

ये पौधे सही देखभाल के साथ सालों तक आपके घर को हरा-भरा और स्वस्थ माहौल दे सकते हैं