शुगर और दूध छोड़कर ब्लैक कॉफी या ब्लैक टी, कौन है ज्यादा हेल्दी
आजकल फिटनेस और वजन घटाने को लेकर लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं. इनमें सबसे आसान विकल्प होता है अपनी रोज़ की ड्रिंक को हेल्दी बनाना
आमतौर पर लोग चाय और कॉफी का सेवन करते हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि ब्लैक कॉफी या ब्लैक टी में से वजन कम करने के लिए कौन सा ज्यादा असरदार है?
ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. एक रिसर्च के मुताबिक, कैफीन शरीर के मेटाबॉलिक रेट को 3 से 13 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है
वर्कआउट करने वालों के लिए यह खासतौर पर फायदेमंद मानी जाती है क्योंकि यह एनर्जी लेवल बढ़ाती है और फैट बर्निंग को तेज करती है
हालांकि ज्यादा मात्रा में कॉफी पीने से नींद की दिक्कत, एसिडिटी और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं
ब्लैक टी में कैफीन की मात्रा कॉफी से कम होती है, लेकिन इसमें मौजूद कैटेचिन और थीफ्लेविन्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स वजन कम करने की प्रक्रिया में मददगार होते हैं
ब्लैक टी का एक और फायदा यह है कि इसके साइड इफेक्ट्स कम होते हैं और यह शरीर को शांति भी प्रदान करती है
अगर आपको तेजी से कैलोरी बर्न करनी है और वर्कआउट से पहले ऊर्जा की जरूरत होती है, तो ब्लैक कॉफी ज्यादा असरदार साबित हो सकती है
वहीं, अगर आप कैफीन के प्रति संवेदनशील हैं और संतुलित तरीके से धीरे-धीरे वजन घटाना चाहते हैं, तो ब्लैक टी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है
डॉक्टर्स का कहना है कि चाहे ब्लैक कॉफी हो या ब्लैक टी, दोनों का फायदा तभी है जब इन्हें सीमित मात्रा में बिना शक्कर और दूध के लिया जाए