कैंसर से बचाव के लिए इन चीजों से बनाए रखें दूरी

बाजार में मिलने वाले पैकेट वाले स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, फ्रोजन फूड और जंक फूड कैंसर का रिस्क बढ़ा सकते हैं. इन्हें रोजमर्रा की जिंदगी से धीरे-धीरे कम करें.

बीफ, पोर्क, लैम्ब और बेकन, सॉसेज जैसे प्रोसेस्ड मीट से बचना बेहतर है. ये शरीर में सूजन बढ़ाते हैं और लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकते हैं.

शराब कई तरह के कैंसर का खतरा बढ़ाती है. अगर संभव हो तो पूरी तरह छोड़ें, वरना बहुत सीमित मात्रा में ही लें.

सोडा और मीठे पेय कैलोरी बढ़ाते हैं और शरीर में फैट जमा होने की वजह बनते हैं. इनसे बचना ही बेहतर है.

बहुत ज्यादा तली चीजें, हाइड्रोजनेटेड तेल और सफेद आटे से बनी चीजें शरीर में सूजन और कैंसर के जोखिम को बढ़ाती हैं.

पालक, मेथी, केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो शरीर को सुरक्षित रखती हैं.

फल, सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और सूखे मेवे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं.

हल्दी का करक्यूमिन और ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से बचाव में मददगार माने जाते हैं. इन्हें रोज़ाना की डाइट में शामिल करें.

विटामिन D की कमी भी कैंसर जोखिम बढ़ा सकती है. थोड़ी धूप लें या डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट शुरू करें.