खतरे की घंटी! ये चीजें खाकर 45% बढ़ सकता है आंत के कैंसर का खतरा
आंतों में बनने वाला कैंसर जिसे हम कोलोन या कोलोरेक्टल कैंसर कहते हैं. ये छोटी आंत, बड़ी आंत और मलाशय, सब जगह फैल सकता है.
20 साल के डेटा पर हुई रिसर्च में पता चला कि ज्यादा अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड खाने वालों में कम उम्र में भी कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.
रिसर्च के अनुसार, कम उम्र के अडल्ट्स अगर रोज प्रोसेस्ड फूड खाते हैं, तो कैंसर का रिस्क कई गुना बढ़ सकता है.
जिन महिलाओं ने रोज 10 या उससे ज्यादा सर्विंग्स अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड की खाईं, उनमें प्रीकैंसरस ग्रोथ 45% ज्यादा देखने को मिली.
आपको बता दें कि वो फूड जो फैक्टरी में बनते हैं, पैकेट में आते हैं और बस गरम करके या खोलकर तुरंत खाए जाते हैं, वो अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड होते है.
आर्टिफिशियल रंग, फ्लेवर, प्रीजर्वेटिव्स, ज्यादा चीनी, नमक, अनहेल्दी फैट्स और बहुत कम फाइबर सबकुछ इनमे भरा रहता है.
चिप्स, बिस्कुट, नमकीन, इंस्टेंट नूडल्स, फ्रोजन पिज्जा, कोल्ड ड्रिंक्स, फ्लेवर्ड योगर्ट, जूस, इंस्टेंट सूप वगैरह अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड ही होते हैं.
आंत का कैंसर सिर्फ खाने से नहीं होता, जेनेटिक्स, मोटापा, मेटाबॉलिक प्रॉब्लम और लाइफस्टाइल भी बड़ी वजहें हैं.
इस रिस्क को कम करने के लिए ताजा खाना खाएं, सब्जियां, फल, फाइबर से भरपूर चीजें खाएं और प्रोसेस्ड फूड को अवॉइड करें और एक्टिव रहें.