क्या आप भी इस्तेमाल कर फेंक देते है नींबू के छिलके, तो जान लीजिए इसके 10 बेहतरीन बेनिफिट्स

ज्यादातर लोग अपने खाने की चीजों में नींबू का रस छिड़कना बहुत पसंद करते हैं. ये उनके खाने को और भी स्वादिष्ट बनाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू ही नहीं उसका छिलका भी सेहत के लिए उतना ही चमत्कारी है. 

नींबू की तरह उनके छिलके भी पोषण से भरपूर होते हैं, जो आपकी हेल्थ को ऐसे बढ़ा सकते हैं जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. आज हम आपको नींबू से छिलकों से मिलने वाले फायदों बताएंगे. 

विटामिन्स से भरपूर नींबू के छिलकों में भरपूर विटामिन्स होते हैं. खासकर विटामिन सी और विटामिन ए, जो इम्युनिटी को बूस्ट करने, शरीर को इंफेक्शन और सूजन से बचने में मदद करते हैं.

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इसके छिलकों में फ्लेवोनोइड्स, डी-लिमोनेन और कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं,  एजिंग प्रॉसेस को स्लो करते हैं.

हेल्थ को सपोर्ट करते हैं नींबू के छिलकों में एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरे होते हैं. इनके कारण, नींबू के छिलके आपकी ओरल हेल्थ को इंप्रूव करते हैं. ये मसूड़ों के इंफेक्शन, सांस की बदबू और दांतों की सड़न को रोकने में मदद करते हैं.

डाइजेशन सुधरते हैं नींबू के छिलके में पेक्टिन जैसा फाइबर होता है, जो आपकी डाइजेशन में मदद करता है, गट हेल्थ को सपोर्ट करता है और कॉन्स्टिपेशन को रोकता है.

स्किन को रखते हैं हेल्दी नींबू की तरह नींबू के छिलकों में  विटामिन सी और साइट्रिक एसिड होता है, जो स्किन को चमकदार बनाने, मुंहासों को कम करने और आपकी स्किन को जवां रखने में मदद करते हैं.

वेट मैनेजमेंट में मददगार नींबू के छिलके में पॉलीफेनॉल की मौजूदगी फैट बर्न करने और वजन को कंट्रोल करने में मदद साबित हो सकते हैं.

इंफेक्शन से लड़ता है एंटीमाइक्रोबियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर नींबू के छिलके शरीर की बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं.

 कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं कुछ रिसर्च्स से पता चलता है कि नींबू के छिलके में डी-लिमोनेन जैसे कंपाउंड्स होते हैं, जिसमें कैंसर से लड़ने वाले  गुण हो सकते हैं. ये कैंसर सेल्स के प्रोडक्शन को धीमा करने में मदद करते हैं.