आपको मालूम है मखाने खाने का सही समय कौन सा होता है? यहां जानें इसके फायदे
मखाना स्वाद के साथ सेहत को भी दुरुस्त रखने में मदद करते हैं. मखाने को लोग कई तरीके से खाते हैं. ये एक हेल्दी स्नैक है, जिसे अक्सर लोग सुबह या शाम को लेना पसंद करते हैं.
इसके कई पोषक तत्व शरीर को कई तरीके से फायदे पहुंचाते हैं जैसे वजन घटाने, हृदय स्वास्थ्य, मधुमेह, पाचन, त्वचा के सम्बंध में.
लेकिन मखाना खाने का सही समय क्या है ? चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं.
मखाने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स शामिल हैं. ये शरीर के साथ स्किन के लिए भी मददगार हैं.
वैसे तो मखाने को लोग कभी भी खा लेते हैं. लेकिन अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि इसे किस समय खाना चाहिए? इसको लेकर हमने आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता जी से बात की हैं.
डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं, मखाना सुबह आप खाली पेट खा सकते हैं. इससे पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है. वहीं, शाम को स्नैक्स के रुप में मखाने लेने से अनहेल्दी खाने से बचा जा सकता है.
इसके फायदों की बात करें तो, मखाना कई तरीकों से सेहत को फायदे पहुंचाता है. ये न सिर्फ वजन घटाने में, बल्कि ब्लड प्रेशर कंट्रोल, डायबिटीज मैनेजमेंट और दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है.
कुछ लोगों को इससे एलर्जी या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो मखाने का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.
मखाना एक सुपरफूड माना जाता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.एक स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में 25 से 30 ग्राम मखाना (लगभग एक छोटी कटोरी) खाना चाहिए.