इन चीजों के साथ कभी न खाए लहसुन, वारना हो जाएंगी ये बड़ी दिक्कतें
लहसुन को आयूर्वेद में काफी फायदेमंद बताया गया है. इसके सेवन का सीधा असर हमारे सेहत पर होता है. मात्र इसके 2 से 3 कली सुबह खाली पेट खाने से शरीर में कई फायदे दे जाता है.
इसमें समाहित मैग्निशियम, विटामिन सी, विटामिन बी6 और कैल्शियम व आयरन जैसे तत्व शरीर को कई फायदे पहुंचाते है.
ये शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद होता है. लेकिन क्या आप जानते है की लहसुन का इन चीजों के साथ सेवन सेहत पर बहुत बुरा असर डाल सकता है.
आइए जानते है वो कौन सी चीजें हैं...
लहसुन में नेचुरल बल्ड थीन्नींग प्रॉपर्टी होती, तो अगर आप बल्ड थीन्नींग मेडिकेशन लेते है और लहसुन का भी सेवन करते है तो ये आपके सेहत को बिगाड़ सकता है.
इससे ब्लीडिंग के रिस्क बढ़ सकता है, इसलिए ऐसे में लहसुन के सोवन से बचना चाहिए.
लहसुन को कभी भी ऐल्कोहॉल के साथ नहीं खाना चाहिए. इससे लीवर के ऊपर बहुत बुरा असर पड़ता है, जिससे लीवर डेमेज की भी समस्या हो सकती है.
लहसुन और ग्रीन टी दोनों स्ट्रोंग बायोएक्टिव कम्पाउंड से भरे होते है जिसे साथ में लेने से ये आपके स्टमक लाइनिंग को इरीटेट कर एसीडीटी जैसी समस्याएं खड़े कर सकता है.
इसलिए हमेशा लहसुन के इन सभी कोम्बो से बचे और आपने सेहत का ध्यान रखें.