सांप काटने पर न करें ये गलतियां, जा सकती है जान!
सांप का काटना एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. इसमें घबराहट के बजाय समझदारी से काम लेना जरूरी है.
सर्पदंश के मामले में इलाज में हुई देरी जानलेवा हो सकती है. झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें.
सांप काटने वाली जगह को तुरंत साफ पानी और साबुन से धोएं.
मरीज के शरीर से अंगूठी, घड़ी, कड़ा या तंग कपड़े तुरंत हटा दें, क्योंकि सूजन आने पर ये दिक्कत पैदा कर सकते हैं.
मरीज को शांत रखें और उसे ज्यादा हिलने-डुलने न दें. हलचल से जहर शरीर में तेजी से फैलता है.
घाव पर कभी भी ब्लेड से चीरा न लगाएं. इससे संक्रमण और अत्यधिक खून बहने का खतरा रहता है.
मुंह से जहर चूसने की कोशिश कभी न करें. यह फिल्म का सीन नहीं है, इससे चूसने वाले की जान भी जा सकती है.
घाव के ऊपर बहुत कसकर पट्टी या रस्सी न बांधें. इससे उस अंग में रक्त संचार रुक सकता है और अंग खराब हो सकता है.
तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचें, क्योंकि वहां 'एंटी-वेनम सीरम' (Anti-venom) आसानी से उपलब्ध होता है.
रात में टॉर्च का उपयोग करें और लंबी घास वाले इलाकों में जाने से बचें. सांप दिखने पर उसे छेड़ें नहीं.