पेट की गर्मी से राहत के लिए रोज पिएं ये ठंडी ड्रिंक्स

गर्मियों में पित्त दोष जल्दी बढ़ जाता है और शरीर में गर्मी बढ़ती है.

पित्त बढ़ने से सीने में जलन और पेट की दिक्कतें होने लगती हैं. 

स्किन पर लाल चकत्ते, खुजली और मुंहासे भी इसके लक्षण हैं. 

शरीर को ठंडा रखना पित्त को कंट्रोल करने के लिए बहुत जरूरी है. आयुर्वेद के अनुसार ठंडी चीजें खाने से पित्त संतुलित रहता है. 

सत्तू का पानी गर्मी में बहुत फायदेमंद होता है और पेट को ठंडा रखता है. 

सत्तू पीने से पाचन ठीक रहता है और शरीर को ठंडक मिलती है. 

रोजाना छाछ पीने से डाइजेशन अच्छा रहता है और पेट की गर्मी कम होती है. 

छाछ शरीर को ठंडा रखती है और पित्त के लक्षणों को कम करती है. 

हल्का और ठंडा खाना खाकर आप पित्त दोष को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं.