रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, सेहत में दिखेगा जबरदस्त बदलाव
इर्रेगुलर रूटीन और अनहेल्दी खानपान से शरीर में कई प्रोब्ल्म्स बढ़ती हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसका आसान समाधान बताया गया है.
नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) ने एक नैचुरल हेल्दी ड्रिंक की सलाह दी है, जिसे रोजाना सुबह पीने से शरीर को बेहद फायदा मिल सकता है.
यह हेल्दी ड्रिंक पुदीना, नींबू और शहद को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर बनाई जाती है.रोजाना सेवन से वजन कंट्रोल करने और मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाने में मदद मिलती है.
यह ड्रिंक डाइजेस्टीव सिस्टम को मजबूत करती है, गैस और ब्लोटिंग (पेट फूलना) जैसी समस्याएं कम करती है.
नींबू में मौजूद विटामिन-C इम्युनिटी बढ़ाता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है.
पुदीना हमारे पेट को ठंडक देता है, एसिडिटी में राहत पहुंचाता है और स्किन के लिए भी फायदेमंद है.
शहद नैचुरल मिठास के साथ एंटी-बैक्टीरियल गुण देता है, जो गले की खराश और खांसी में उपयोगकारी है.
गुनगुना पानी इन सभी तत्वों के गुणों को तेजी से शरीर तक पहुंचाने में मदद करता है और दिन की शुरुआत ताजगी से कराता है.
एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें, 7–10 पुदीने की पत्तियां मसलकर डालें और 1–2 चम्मच शहद मिलाएं. इसे सुबह खाली पेट धीरे-धीरे पिएं.