बरसात में फल खाना पड़ सकता है भारी, जानियें खानें का सही तरीकें .
डॉक्टरों द्वारा फलों को खाना आम- तौर पर स्वस्थ आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.
मानसून में फल और सब्जियों को खाने से पहले आपको थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है.
मानसून में शरीर को स्ट्रांग रखना बेहद जरूरी, शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए अपनी डाइट में ढेर सारे फल शामिल करें.
मानसून में फलों का सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए,आइये जानते हैं.
फलों को अच्छी तरह धोएं:
फलों को खाने से पहले अच्छी तरह से धोयें ताकि उन पर लगे कीटाणु और गंदगी साफ हो जाए.
कटे हुए फल न खाएं:
कटे हुए फल खुले में रखने से दूषित हो जाते हैं, इसलिए कटे हुए फल खाने से बचें.
मौसमी फल खाएं:
मानसून में आने वाले फल जैसे जामुन, लीची, नाशपाती, और अनार का सेवन करें ताकि जरूरी तत्व शरीर में पहुँच सकें.
फलों को नमक के पानी धोंयें :
फलों कों घर लाने के बाद 10-15 मिनट के लिये हल्के नमक के पानी में भिगोयें,जिससे इसके बैक्टीरिया खत्म हों जायें.
काटने के बाद तुरंत खांए :
बरसात में ध्यान दें कि फलों को काट कर ज्यादा देर तक न रखें ताकि उसमें बैक्टीरिया न लग सकें.